Sat. Jun 21st, 2025
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हिन्दू उत्कर्ष दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न
शिवाजी महाराज की जीवनी से प्रेरणा लें युवा : संघ
apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हिंदू साम्राज्य दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को मनाया। उल्लेखनीय है  कि मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को हुआ। उसी दिन को संघ हिन्दू उत्कर्ष दिवस के रुप में उत्सव मनाता है। आरएसएस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को अपना उत्सव क्यों बनाया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में, जिन्हें इस तथ्य का भान नहीं है। उन्हें हिन्दू साम्राज्य दिवसके माध्यम से उपर्युक्त जानकारी राष्ट्रीय सेवक पहुँचा रहा हैं। हिन्दू साम्राज्य दिवस के सम्बंध में जिन्हे जानकारी नहीं है, उन्हें बताना आवश्यक है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जानकारी लगभग नहीं है, उनके हृदय में कई प्रकार के प्रश्न उठते रहे हैं। हमारे महान देश में प्रतापी राजा-महाराजा की कोई कमी नहीं रही है। उन्हें जानने और उनकी महानता का परिचय से अन्य लोगों को अवगत कराने की आवश्यकता है। जिन्होंने देश व तत्कालीन साम्राज्य के लिये आजीवन संघर्ष कर विजय प्राप्त किया। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से खूब युद्ध किया। उन्ही श्रेष्ठ योद्धाओं में एक मराठा साम्राज्य के क्षत्रप वीरशिरोमणि शिवाजी महाराज हैं। जिन्होंने लडकर विजय प्राप्त किया। शिवाजी महाराज की वीर गाथा से युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्हें छोटा सिद्ध करने का प्रयास किया गया किंतु अजेय योद्धा ने निरंतर श्रेष्ठता सिद्ध किया। उन्होंने आजीवन संघर्ष किया और  ऐसे में उन्होंने भारतीय साम्राज्य को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश में राजा-महाराजा की कोई कमी कभी नहीं रही है। शिवाजी महाराज्य वास्तव में सनातन साम्राज्य के विकास और पुनरुत्थान का एक महत्वपूर्ण सफल प्रयास किया। उनके उसी अदम्य साहस और सनातन परंपरा के लिए प्रतिवर्ष ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी महाराज शिवाजी के राज्याभिषेक के साथ ही भारत में एक नये युग का सूत्रपात हुआ। जिसकी स्मृति में संघ राज्याभिषेक दिवस को हिन्दू साम्राज्य दिवस के रुप में मनाया जाता है। उनके राज्याभिषेक के इतिहास को सभी जाने कैसे उनका विषम परिस्थिति में राज्याभिषेक किया गया।
नरकटियागंज संघ स्थल पोखरा चौक पर रविवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। इतना ही नहीं उनके जीवनवृत्त पर वृहद् स्तर पर कार्यक्रम कर उन्हें प्रतिवर्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाता है। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर संघ चालक राकेश, सह जिला सम्पर्क प्रमुख आशीष, रमाशंकर, अनील, अजय, नीतेश, मनीष, मोहित, विनोद, मोहन, सुरेन्द्र मोहन, आशीष, रौनक, सूरज, राजेश, आकाश और आर्यन शामिल रहे।2
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply