Tue. Mar 10th, 2026

apnibaat.org
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत नौतन थाना क्षेत्र के चुड़िहरवा गांव में सोमवार की दोपहर एक पांच वर्षीय अबोध बालक की ट्रैक्टर के तवा(हैरो) से हाथ कट जाने के कारण उसकी चिंताजनक स्थिति बनी हुई हैं। उपर्युक्त अबोध बगीचा में आम चुनने गया हुआ था। घायल बालक नौतन थाना क्षेत्र के चूड़ीहरवा गांव निवासी अनुप पटेल का पांच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार बताया गया है। बुरी तरह घायल बालक की चिकित्सा जीएमसीएच बेतिया में की जा रही है। उसके पिता ने बताया कि सोमवार की दोपहर घर के बगल में आम के बगीचा में ट्रैक्टर में लगे तवा से खेतों की जोताई के क्रम में पेड़ से एक आम गिरा, उसके बाद वह आम उठाने के लिए बगीचा में दौड़ा, अचानक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया। जिससे उसका हाथ कट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसके परिजनों ने प्राथमिक उपचार कराया और उसके बाद बेतिया को रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक अबोध कीस्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed