Tue. Mar 10th, 2026


पटना। बिहार सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के प्रधान सचिव अनुपम कुमार ने कहा है कि बिहार राज्य पत्रकार बीमा योजना में पत्रकारों /मीडिया कर्मियों के माता-पिता को शामिल करने पर राज्य सरकार गंभीरता से विचार करेगी। प्रधान सचिव श्री कुमार भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एसएन श्याम को लोक शिकायत निवारण के प्रथम अपील में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के क्रम में उपर्युक्त आश्वासन दिया।
इस सुनवाई के क्रम में जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक रवि भूषण ने प्रधान सचिव श्री कुमार को बताया कि पत्रकार बीमा योजना में वर्तमान में पत्रकार/मीडियाकर्मियों स्वयं एवं उनकी पत्नी तथा 22 वर्ष से कम उम्र के एक एक पुत्र /पुत्री को शामिल किया गया है। पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री श्याम ने लोक शिकायत निवारण में बीमा योजना में माता-पिता को भी शामिल करने का वाद/अपील दायर कर रखा है। इस अपील में निचले स्तर पर मामले को नीति संगत बताकर कर खारिज कर दिया गया। एसएन श्याम ने इसके विरुद्ध प्रथम अपील दायर किया, जिसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई में अपीलकर्ता को प्रधान सचिव ने स्वयं आश्वासन दिया। श्री श्याम ने इस योजना में प्रीमियम राशि में कटौती का भी मामला उठाया है। जिसे सरकार ने स्वीकार करते हुए बीमा की प्रीमियम राशि कम कर दी है। श्री श्याम ने बताया कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना में कई सुविधाएं दी गई हैं। योजना में माता-पिता को भी शामिल किया गया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed