Tue. Mar 10th, 2026

कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने अत्याधुनिक शोध में सहकार्यता के महत्व पर बल दिया

apnibaat.org

पटना: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना की 23 वीं संस्थान प्रबंधन समिति (आईएमसी) की बैठक दिनांक 23 मई 2025 को संस्थान परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। उपर्युक्त बैठक में गणमान्य अतिथि शामिल हुए। जिनमें डॉ. पी.एस. पांडेय कुलपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर, डॉ. एस.एस. राठौर विभागाध्यक्ष (सस्य विज्ञान) आईएआरआई, डॉ. मोनाब्रुल्लाह प्रधान वैज्ञानिक अटारी पटना, संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. अशुतोष उपाध्याय, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. ए.के. चौधरी, डॉ. उज्ज्वल कुमार, राजेश सहाय निदेशक (वित्त) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मुख्यालय नई दिल्ली, पुष्पनायक मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी,  विपुल राज प्रशासनिक पदाधिकारी, रजत कुमार दास वित्त एवं लेखा पदाधिकारी उपस्थित रहे। उनके अतिरिक्त कई गणमान्य अतिथि ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिनमें डॉ. ए. वेलमगुरु सहायक महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), डॉ. एस. घटक विभागाध्यक्ष (पशु विज्ञान) भा.कृ.अनु.प. पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्र अनुसंधान परिसर बारापानी तथा डॉ. के.पी. महापात्र प्रधान वैज्ञानिक एनबीपीजीआर नई दिल्ली प्रमुख हैं।
इस अवसर पर डॉ. पांडेय ने संस्थान के विभिन्न अनुसंधान प्रक्षेत्रों का भ्रमण कर वैज्ञानिकों से संवाद किया और संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों की प्रशंसा भी किया। उन्होंने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के बीच संस्थागत सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे पूर्वी भारत के किसानों और अन्य हितधारकों को लाभान्वित करने वाली उन्नत प्रौद्योगिकियों का संयुक्त विकास संभव हो सके। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने संस्थान की अनुसंधान उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि माननीय कुलपति महोदय की हमारे संस्थान में उपस्थिति गर्व की बात है तथा उनकी सहभागिता से हमारी चर्चा समृद्ध हुई और दो प्रमुख संस्थानों के बीच सहयोग की नई दिशा का सूत्रपात भी हुआ है, जो बिहार सहित पूर्वी भारत में कृषि परिवर्तन की दिशा में सहायक सिद्ध होगा। हम आगामी वर्षों में शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में बेहतर साझेदारी की आशा करते हैं। इस अवसर पर खरपतवार प्रबंधन पर आधारित एक प्रसार पुस्तिका का भी विमोचन किया। बैठक का श्रीगणेश विपुल राज सदस्य सचिव आईएमसी ने सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों के औपचारिक स्वागत के साथ प्रारम्भ किया। बैठक में सभी कार्यसूची बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण एवं लाभकारी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। बैठक का समापन संस्थान के अनुसंधान अधिदेशों की प्राप्ति के लिए क्षमता निर्माण, भावी परियोजनाओं एवं संसाधन प्रबंधन से संबंधित रणनीतिक विचार-विमर्श के साथ हुआ। अंत में  पुष्पनायक मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed