Tue. Mar 10th, 2026

मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी से 15 लाख की लूट

apnibaat.org

कांटी/मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में गल्ला व्यवसाई की दुकान से 15 लाख की लूट हुई। बाइक सवार तीन लोगों ने आग्नेयास्त्र के बल बूते दिन दहाड़े लूट लिया। सूत्र बताते हैं कि उपर्युक्त लूट की घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। दिन दहाड़े लूट काण्ड मुजफ्फरपुर पुलिस अंतर्गत कांटी थाना क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित जय माता दी ग्रेन स्टोर की बताई गई है। बिहार का प्रमुख शहर मुजफ्फरपुर क्षेत्र में बेलगाम जरायमपेशावरों ने अपराध का ग्राफ बढ़ा दिया है, दिनदहाड़े आग्नेयास्त्र के बल पर गल्ला व्यवसायी की दुकान से 15 लाख रुपये लूट लिया। बताया गया है कि बाइक सवार तीन व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। गल्ला ब्यवसायी और उनके स्टाफ को मारपीट कर हथियार के बल पर बंधक बना, हथियार सटाकर गल्ला से रुपए निकाल लिया। लूट के बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर हथियार लहराते हुए चम्पत हो गए। घटना उपरांत डीएसपी सुचित्रा कुमारी, थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया। दुकान में लगे सीसीटीवी को खंगाला, पूरी करतूत सीसीटीवी में स्टोर है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटने वालों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पीड़ित गल्ला व्यवसायी पप्पू गुप्ता ने बताया कि बाइक से 3 व्यक्ति दुकान पर आए, मारपीट कर 15 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।
डीएसपी पश्चिम सुचित्रा कुमारी ने बताया कि जय माता दी ग्रेन स्टोर गल्ला की दुकान से बाइक सवार लोगों ने लूट की घटना किया। पिस्टल के बल पर धमका कर 15 लाख रुपये लूट लिया गया है। डीएसपी के अनुसार लूट के बाद तीनों लुटेरे मीनापुर की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है। हालाकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed