गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

apnibaat.org
बेतिया : गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज में प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें द्वादश एवं दशम कक्षा की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके माता-पिता को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। उपर्युक्त सम्मान समारोह में कक्षा द्वादश की विद्यार्थी तान्या, प्रिया, ज्योति एवं उनके अभिभावक के अतिरिक्त कक्षा दशम के विद्यार्थी दिवाकर कुमार मिश्र, ब्यूटी कुमारी, अभिषेक कुमार, सत्यम सिंह, गौरव कुमार, आदित्य सिंह, प्रियेश कुमार, कृष्णा कुमार एवं उनके अभिभावक को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। इस क्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने वर्तमान अध्ययनरत विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने जैसे सफलता का टिप्स दिया। इस क्रम ब्युटी कुमारी ने स्वाध्याय को सर्वाधिक महत्व देने जबकि सत्यम सिंह ने एनसीईआरटी की पुस्तकों के अध्ययन को प्रमुखता देने का परामर्श दिया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वर्मा प्रसाद ने विद्यार्थियों को चाँदी का सिक्का, कोषाध्यक्ष शिव कुमार ने सत्यम सिंह के द्वादश कक्षा की पढ़ाई का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा किया। प्रभारी प्रधानाचार्य विनोद दुबे ने परिणामों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी आचार्यों का आभार प्रकट किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य लखीन्द्र कुमार सिंह ने किया। इस सम्मान कार्यक्रम में उमेश प्रसाद (सचिव, विद्यालय प्रबंध समिति), अशोक कुमार सिंह (सदस्य, विद्यालय प्रबंध समिति), वाणी कांत झा (प्रधानाचार्य, सरस्वती विद्या मंदिर, नरकटियागंज) एवं अन्यान्य के अतिरिक्त दशम एवं द्वादश के सभी कक्षाचार्य उपस्थित रहे।