Fri. Sep 12th, 2025

उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सम्मानित

apnibaat.org

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के नगर परिषद बगहा में स्थित एक मैरिज हॉल में बगहा 01 प्रखण्ड अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा परियोजना के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मो.सोहैल अहमद के नेतृत्व में पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन नव चेतना विषय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें प्रखण्ड समन्वयक निर्भय प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका सह प्रशिक्षण समन्वयक मास्टर ट्रेनर अमृता राज, रत्नम प्रिया, सहयोगी मास्टर ट्रेनर प्रियंका, रानी और सविता कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को क्रमवार प्रशिक्षित किया। पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रम में जीवन के लिए प्रथम हज़ार दिन के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बच्चों को जन्म से ही लेकर 3 वर्ष तक न किस तरह के और कितनी मात्रा में भी कितना आहार देना चाहिए , इस पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। इसके अंतर्गत नवचेतना और आधारशिला जैसे विषयों पर वार्ता की गई। प्रशिक्षण में पुनः आंगनबाड़ी सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल व शिक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई, जो उनके भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन आंगनबाड़ी सेविकाओं में उत्साह दिखा। परियोजना से जुड़ी कार्यकर्ता (सेविकाओं) ने समस्या आने मास्टर ट्रेनरों से उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। सीडीपीओ मो सोहैल अहमद ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं को “नवचेतना” विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करने का उद्देश्य 0-3 वर्ष की आयु के बच्चों के विकास को बढ़ावा देना है। इस प्रशिक्षण में, सेविकाओं को बच्चों के प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों और तकनीकों के बारे में जानकारी दिया गया हैं, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक-भावनात्मक विकास की समझ विकसित करे। प्रशिक्षण के अंत में आंगनबाड़ी सेविकाओं को (फेस रिकग्निशन सिस्टम) एफआरएस के बारे जानकारी दी गई। फेस रिकग्निशन सिस्टम का उपयोग आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और योजनाओं के लाभों को ट्रैक करने के लिए किया जाता हैं। फेस रिकग्निशन सिस्टम के कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीडीपीओ मो सोहैल अहमद, प्रखंड समन्वयक निर्भय प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका अमृता, पविता, प्रियंका, रानी ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply