Sun. Jun 1st, 2025

राजपूत समाज गोलबंद होकर राष्ट्र सेवा में बढ़कर हिस्सा ले


apnibaat.org
पटना: राजपूत सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील सिंह सिकरवार ने कहा है कि देश की एकता और अखंडता के लिए राजपूत समाज ने वक्त आने पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत के राजपूतों को गोलबंद होकर राष्ट्र सेवा में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए। श्री सिकरवार झारखंड की राजधानी रांची में संगठन के एक भव्य सम्मान समारोह में विचार व्यक्त किया। इस सम्मान समारोह में क्षत्रिय समाज के सिरमौर शेर सिंह राणा भी शामिल हुए। श्री सिंह ने बुधवार को पटना में उपर्युक्त जानकारी दिया। बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय राजपूताना सेवा संगठन की बिहार-झारखंड इकाई ने झारखंड की राजधानी रांची में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील सिंह सिकरवार ने विभिन्न राज्य से पधारे संगठन के “उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित पदाधिकारियों” को अद्वितीय योगदान के लिए बिहार-झारखंड के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, मोमेंटो एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अदम्य साहस, शौर्य और सेवा भाव के प्रतीक शेर सिंह राणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्हें संगठन की ओर से विशेष अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह की विशेष उपस्थिति रही, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील सिंह सिकरवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की समस्त रूपरेखा बिहार उपाध्यक्ष रामपुकार सिंह ने तैयार किया। बिहार-झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने समर्पण एवं एकता के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मंच संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका संगठन के ऊर्जावान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं संजय सिंह, सुरेश कुमार सिंह तथा अजय कुमार सिंह ने कुशलतापूर्वक निभाया। उपर्युक्त आयोजन संगठन की एकता, सेवा, सम्मान और कर्तव्यपरायणता की भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उपस्थितजनों के हृदय में एक अमिट छाप छोड़ गया। इस कार्यक्रम में विशेष कर गया बिहार से भोला सिंह, मिथिलेश सिंह, उमाशंकर सिंह, पवन सिंह, अरुण सिंह, झारखंड रांची से प्रदीप कुमार सिंह, धनबाद से गजेंद्र सिंह, विनोद सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply