प्रकृति हमारी सबसे बडी मित्र है। परमदाता है, धरती पर जीवन जीने के लिए हमे किमती उपहार के रुप मे प्रकृति मिली है। दैनिक जीवन के लिए उपलब्ध सभी संसाधनो द्वारा प्रकृति जीवन को आसान बना देती है। एक माँ की तरह लालन पालन करती है। प्रकृति ईश्वर की कला है। हमें बहुत कुछ सिखाती है जैसे
1 पेडः– अपने आप का समय के साथ बदलना सीखते है। पतझड में अपने पत्ते गिराने से कतई नही कतराते। उसी तरह हमें भी अपनी बुराइयो तथा दुखो को पीछे छोडकर आगे बढना चाहिए। बंसत आएगा फुल फिर से खिलेगे। पेडो की तरह अडिग होकर खडे रहे झुकर तूफानो का सामना कर ले बुरा वक्त हमेशा नही रहता
2 सागरः– जल ही एक एक बूंद मिलकर सागर बनती है। हम भी धरती पर अनोखा करने के लिए पैदा हुए मानवता अगर जिंदा है तो उसमे हर एक व्यक्ति का योगदान है।
3 बादलः-अगर कोई कष्ट में है तो उसकी सहायता करे। हल्के रहे जैसे बादल झोपडी और महल में अंतर नही करता हम भी समदर्शी बने।
4 तारेः– तारे हमे सिखाते हैं हमेशा चमकते रहो ध्रुव तारा सिखाता है अपने लक्ष्य पर अडिग रहो एक दिन सफलता कदमो मे आएगी।