Tue. Mar 10th, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता प्रजातंत्र का दर्पण, अधिवेशन में बिहार प्रेस मेन्स यूनियन की महत्वपूर्ण भागीदारी


apnibaat.org
कोवलम(केरल) : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के एक सार्वजनिक सभागार में केरल इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का 143 वां राष्ट्रीय अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने कहा कि पत्रकारिता प्रजातंत्र का दर्पण है। पत्रकार हमेशा अपने दर्द को छुपाकर समाज को दशा एवं दिशा देता आया है, किंतु अब पत्रकारों को सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पत्रकारहित में प्रेस आयोग का गठन करे। पत्रकारों पर निरंतर आपराधिक, पुलिस व प्रशासन के हमला और हत्याओं पर रोक लगाने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून गारंटी के साथ लागू करने के लिए आवाज बुलंद किया। पत्रकार पर हमला के दोषी को एक बर्ष तक जमानत नहीं देने की वकालत भी किया। सभी प्रतिनिधियों से अपने राज्य से अपने प्रदेश के सांसद और जनप्रतिनिधियों से केन्द्र सरकार को इन मुद्दों पर लिखित दबाव बनाने का आह्वान किया।
केरल विधानसभा के उप सभापति चित्तयम गोपाकुमार ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उनके समाज के लिए किये योगदान के लिए भूरि भूरि प्रशंसा किया। प्रेस आयोग के गठन और पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू कराने के लिए पत्र देने का आश्वासन भी दिया। इस राज्य के मंत्री, टीएन सुरेश ने पत्रकारहित में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, भोला प्रसाद, प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अवधेश कुमार शर्मा, आई एफ डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय महासचिव, इरसाद खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गुल बहार गौरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एनपी अग्रवाल मध्यप्रदेश से गिरिराज बंजारिया, राम लखन गुप्ता, हेमंत त्रिपाठी, पूजा यादव, उत्तर प्रदेश से सुरेश चन्द्र पाण्डेय, गोवा से भारत बेतकेकर, चंद्रहास एन दाभोलकर व हिमाचल प्रदेश से महाराष्ट्र से दीपेश मालंकर, उत्तराखंड से सुलोचना पायल, चंद्रमति विष्ट, चंद्रा फर्शवान, असम से शैलेश कुमार दिल्ली से ओम प्रकाश चौटाला, भगवान, के अतिरिक्त पूरी केरल टीम अलावे अन्य विभिन्न प्रदेश से पहुंचे अधिसंख्य पत्रकारों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed