Tue. Mar 10th, 2026

एसएन श्याम को डॉ अंबेडकर सम्मान, पत्रकार हर्षित

apnibaat.org

पटना: वरिष्ठ पत्रकार व क्राइम रिपोर्टर  समाजिक कार्यकर्ता एस एन श्याम को भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विकास में बहुमूल्य एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच ने दिया है।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्री श्याम को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र विधायक श्री सिन्हा ने प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि श्री श्याम 35 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है, समाज सेवा के लिए राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित भी किए जा चुके हैं। वर्तमान में पत्रकारों की निबंधित संस्था बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष है। राष्ट्रीय स्तर की सशक्त और सक्रिय पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघके राष्ट्रीय सचिव है। डिजिटल मीडिया अनुभवी आंखें प्राइवेट लिमिटेड के बिहार स्टेट हेड है।
बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, उपाध्यक्ष भोला प्रसाद सचिव अवधेश कुमार शर्मा, महासचिव राज किशोर सिंह एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार ने श्री श्याम को सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed