Sat. Apr 19th, 2025

 

बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया

apnibaat.org

धनबाद : कांग्रेस के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई, लोहे के रॉड और हेलमेट से दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया गया। कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी जिला के कार्यकारी अध्यक्ष के पुत्र और भाई ने रॉड से हमला कर, उनके कैमरे तोड़ दिये। पत्रकार पर हमले से पत्रकार संघ आक्रोशित हो गया। इसके बाद धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा और पार्टी के एक अन्य गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। रणधीर वर्मा चौक पर कांग्रेसियों ने घंटों जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते रणधीर वर्मा चौक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। कवरेज के क्रम में पत्रकार पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। कैमरा को तोड़ दिये गये, इसमें एक मीडियाकर्मी घायल हो गया। कार्यकारी अध्यक्ष के गुर्गे यहीं नहीं रुके, फिर से रणधीर वर्मा चौक पर दूसरे गुट से मारपीट करने लगे। एक दूसरे पर निरन्तर हमला करते रहे, हेलमेट से भी एक-दूसरे पर हमला बोला। पत्रकार पर हुए हमले से पत्रकार संघ झारखंड जर्नलिस्ट एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश उपाध्यक्ष निरभ किशोर, प्रदेश संगठन सचिव मनोज स्वर्णकार सहित धनबाद के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची, किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन पत्रकार संघ को दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णानंद भारती ने दूरभाष पर वरीय पदाधिकारियों से बात कर कड़ी सख्त कार्रवाई की मांग किया है। बिहार प्रेस मेन्स यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस एन श्याम, प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार, प्रदेश महासचिव राजकिशोर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भोला प्रसाद, प्रदेश सचिव, अवधेश कुमार शर्मा और संजय तिवारी ने इस घटना की निंदा करते हुए, इस कुकृत्य को लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला बताया। केन्द्र एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा गारंटी कानून लागू करने की मांग पुनः किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply