Fri. Apr 18th, 2025

अक्षय तृतीया से मोकामा में परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ का भव्य आयोजन

apnibaat.org/ अनमोल कुमार

पटना : राजकीय मेला सह परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ समारोह का आयोजन 29 अप्रैल 2025 (अक्षय तृतीया) से लेकर 06 मई 2025 तक मोकामानगर में आयोजित किया गया है।
बाबा परशुराम सेवा समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल 2025 को प्रातः 6 बजे माँ गंगा पूजन के बाद विशाल कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए परशुराम स्थान पहुंचेगी, जहाँ मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना की जाएगी।
30 अप्रैल 2025 को परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ समारोह का विधिवत उद्धाटन कर यज्ञ देवता का आह्वान कर आहुति देकर मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। यज्ञ का कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से होगी। तत्पश्चात संध्या 4 बजे से कथा वाचक राधास्वरूपा ऋतु साक्षी द्विवेदी के मुखारविन्द से श्रीमद्भागवत गीता का प्रवचन होगा। प्रवचन का कार्यक्रम प्रतिदिन अपराह्न (संध्या) 4 बजे से प्रारम्भ होगा। समारोह में अखण्ड रामधुनी और संकीर्तन भी किया जाएगा। परशुराम जन्मोत्सव महायज्ञ समारोह 6 मई 2025 तक संचालित होगा। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply