Tue. Mar 10th, 2026

बेतिया: डॉ शौर्य कुमार सुमन (भापुसे) पुलिस अधीक्षक बेतिया पश्चिम चम्पारण का अपराध गोष्ठी मंगलवार जिला मुख्यालय बेतिया स्थित पुलिस सभागार में बेतिया में किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ.शौर्य कुमार सुमन (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने किया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम)/ पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक)  पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) एवं सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारियों / पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) एवं सभी अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडों के पर्यवेक्षण में पूर्व की अपेक्षा और तेजी लाने, सभी थानाध्यक्षो को अपने थाना क्षेत्र में गश्ती दल को ज्यादा क्षेत्र भ्रमण करने को आदेशित किया। रात्री गश्ती दल को अधिक क्षेत्र भ्रमण करने को निदेशित किया तथा रात्री गश्ती में और चौकसी बरतने का निर्देश दिया। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए विशेष चौकसी एवं सतत् वाहन जाँच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। जिला में वाहन चोरी के मामलों में उद्भेदन जल्द से जल्द करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही जिला के सभी थानाध्यक्षो को शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु अभियान को तेज करने, सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, माननीय प्रधानमंत्री / मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन एवं जनशिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदन को त्वरित गति से जाँच करने का निर्देश दिया गया। जिला में विभिन्न कांडों में संलिप्त अपराधियों जिनका वारंट निर्गत है उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए सख्त आदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी थानाध्यक्षो को यह भी आदेश दिया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed