Tue. Mar 10th, 2026
रामनवमी पर शोभा यात्रा में गूंजता रहा जयघोष
वाराणसी से आया डमरु दल रहा मुख्य मनमोहक व आकर्षक झॉकी
apnibaat.org
पटना : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा समिति की ओर से निकाली गयी 47 वीं भव्य शोभायात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण वाराणसी का डमरुदल रहा। झांकियो के साथ निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा निकलने से पहले श्रीराम दरबार की पूजा अर्चना की गयी। रामदेव महतो सामुदायिक भवन, मंगल तालाब परिसर में सबसे पहले विधिवत पूजा अर्चना उपरांत हनुमान चालीसा पाठ किया गया।तत्पश्चात पटना साहिब सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पटना मेयर सीता साहू, उपमेयर रेशमी चंद्रवंशी सहित अतिथियों व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा चौक शिकारपुर, पटना सहिब स्टेशन पूरब दरवाजा, चौक ख़ाजेकलां, मच्छरहट्टा पश्चिम दरवाजा, वेलवर गंज होते हुए  गौरीशंकर मंदिर पहुंचा।महावीर ध्वज के साथ आर्केस्ट्रा, बैंड बाजे वाले, मनमोहक झांकिया, भजन कीर्तन मंडली, जय श्रीराम की जयघोष करते चलते रहे। रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया गया। भगवान राम दरबार की आरती भी उतारी गयी। सिमली माल सलामी, रानीपुर, मुर्चा रोड, नून की  चौराहा एवं गुलजारबाग से शोभा यात्रा में बैण्ड-बाजा, राम-लक्ष्मण, सीता, एवं  हनुमान की विभिन्न क्षेत्रो से निकाली गई, आकर्षक झांकी देखने लोगों की भीड़ उमड़ती रही। जल्ला हनुमान मंदिर, बेगमपुर से बालाजी परिवार की निकाली गई महिला मंडली रंग-बिरंगें पोशाक पहनकर नाचते गाते, झूमते भजन कीर्तन करते, रास्ते भर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। विभिन्न स्थान पर स्थानीय लोगों एवं समितियों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों को शरबत, फल, चाय- बिस्कुट देकर स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल श्रीराम को फूल माला से सुसज्जित रथ पर लोगों ने पुष्प वर्षा किया और महिलाएं घर से निकल कर रथ पर विराजमान प्रभु श्रीराम के प्रतिरुप की आरती उतारी। रामभक्तों की जय श्रीराम, जय हनुमान का जयघोष किया। इस क्रम में पटना सिटी राममय दृष्टिगोचर हुआ। पूरे शोभायात्रा के क्रम में बहुत समिति ने श्रीराम नवमी शोभायात्रा का अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर
श्रीराम नवमी शोभा यात्रा का समापन हुआ। गौरीशंकर मंदिर के निकट बने मंच का उदघाट्न श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह समिति की संरक्षक नन्द किशोर यादव ने किया। उसके बाद मंच पर श्रीराम नवमी शोभायात्रा में शामिल सभी झांकियां, बैंड बाजे वाले, भजन कीर्तन मंडली, शिव चर्चा मंडली, बाल कलाकार, कलाकार, शोभायात्रा में शामिल सभी समितियों को अंगवस्त्र, माला, मेडल एवं मोमेंटो के साथ पुरस्कृत किया गया।
मंच की अध्यक्षता राजेश कुमार चंद्रवंशी ने की। मंच संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रभाकर मिश्रा,नरेंद्र कुमार, बाबु भाई, शिशिर कुमार, मुरारी राय, विनय कुमार बिट्टू, सुधीर कसेरा, चुन्नू चंद्रवंशी,श्रवण कुमार चंद्रवंशी, संतोष कुमार सोनू , शंकर महतो, कीर्ति यादव, प्रमोद राज, सुजीत सिंह कुशवाहा, विनीत नारायण सिंह, संतोष कुमार चौरासिया, गौरव कुमार , मुन्ना सरकार, गौरव कुमार सिंह शमिल हुए। पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक सह विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, वार्ड पार्षद किरण मेहता, शशि शेखर रस्तोगी, डॉ टीपी गोलवारा, लड्डू चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद विनोद कुमार, वार्ड पार्षद सुनीता मेहता, वार्ड पार्षद मनोज जायसवाल, मनोज शर्मा, अजय कुमार, संजय मालाकार, गणेश कुमार, गंगाधर गिरि, राजेश्वर राय, मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed