बेतिया: भारतीय नववर्ष पर आर्यसमाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली। आर्य समाज नरकटियागंज के 92वीं वार्षिकोत्सव पर, विश्व कल्याण महायज्ञ के दूसरे दिन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष 2082 के शुभ अवसर पर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के हजारों नर नारी शामिल हुए। शोभा यात्रा का नेतृत्व आर्य समाज के प्रधान रामेश्वर प्रसाद आर्य, नगर परिषद के सभापति रीना देवी ने किया। शोभा यात्रा में आर्यवीर दल व किशोर किशोरियों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया। जिसमें झांसी की रानी रानी, चेन्नम्मा, हाथी के फंदे पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव, भारतीय संस्कृति का आधार सारिस्की मुनि, ऋषि मुनि, चंद्रशेखर आजाद, राम-कृष्ण व सरहद की रक्षा करते भारतीय सैनिक, पर्यावरण की स्थिति शुद्धि को यज्ञ करते हुए बच्चे, विभिन्न प्रकार की झांकी प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा में नववर्ष मंगलमय हो सारे संसार को श्रेष्ठ बनाओ, जाति प्रथा, छुआछूत मिटाने को ऋषि दयानंद आए थे, विश्व का करेगा कौन कल्याण, आर्य समाज… बिहार प्रदेश का पद संचलन आकर्षण का केंद्र बना।शोभायात्रा में मंत्री राजेश कुमार आर्य, लालजी प्रसाद आर्य, सुधीर कुमार आर्य, गुड्डू कुमार आर्य, सुमन कुमार आर्य, अमरेश कुमार ,आर्य, रवि रंजन कुमार, आर्य प्रशांत कुमार, देव्पल आर्य, विवेक आर्य, बडेलाल गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह, मनोज कुमार,आर्य मुन्ना कुमार, आर्य सोनू कुमा,र जयदेव, कुमार, वॉर्ड पार्षद ललिता देवी, भगवती देवी देव प्रकाश आर्य ममता देवी, कोमल दीक्षित, बबीता आर्या रही।