आरा जंक्शन पर पिता पुत्री की हत्या के बाद हत्यारा ने आत्म हत्या किया
मृतकों की मौत पर उनके सम्बंध पर चर्चा का बाज़ार गर्म
apnibaat.org
आरा: भोजपुर मुख्यालय आरा स्थित आरा जंक्शन पर सायं काल तीन लोगों के मारे जाने से स्टेशन एवं आसपास क्षेत्र में अपरा-तफरी मच गई। हत्या की वारदात उपरांत कई थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। आरा जंक्शन परिसर की घेराबंदी पुलिस ने कर रखी है। बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा के उदवंतनगर के भिलाई गांव निवासी अनील कुमार अपनी पुत्री आयुषी के साथ आरा जंक्शन पर पहुंचे, वहीं उदवंत नगर के शत्रुघ्न सिंह के पुत्र अमन कुमार वहां पहुंच कर आयुषी और उसके पिता अनील कुमार को गोली मार, मौत के घाट उतार दिया। पिता-पुत्री को मौत की नींद सुलाने के बाद अमन ने अमन ने स्वयं को गोली मार लिया। आयुषी दिल्ली में पढ़ती थी, उसके पिता उसे आरा स्टेशन पर पहुंचाने आये थे। पुलिस ने मृतक तीन के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और पोस्टमॉर्टम उपरांत शव परिजन को सौंप दिया है पइस सम्बंध में राजकीय रेल पुलिस अनुसंधान कर रही है। हालाकि पूरे प्रकरण में अमन और आयुषी के सम्बंध में चर्चा का बाज़ार गर्म है।