मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का किया उद्घाटन
apnibaat.org
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि महोत्सव- 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर शनिवार को उद्घाटन किया। इसके पूर्व पश्चिम चम्पारण जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने शॉल और मोमेंटो भेंटकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात् क्षेत्रीय कलाकारों ने बिहार गीत प्रस्तुत किया। तत्पपश्चात महर्षि वाल्मीकि और वाल्मीकिनगर का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करती लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक विनय बिहारी एवं गायक कलाकार अनुपमा यादव की गायन प्रस्तुत से की गई।
इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, पश्चिम चम्पारण जनक राम, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोती लाल प्रसाद, सांसद सुनील कुमार, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विधायक विनय बिहारी, विधायक पद्मश्री भागीरथी देवी, विधायक उमाकांत सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, विधान पार्षद सौरभ कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, जिला पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।