Wed. Mar 12th, 2025
apnibaat.org
बेतिया: विवाह में सिंदूर दान के उपरांत विदाई नहीं होने तक असमंजस बनी रहती है। विवाह मण्डप में एक वधू, जब वर पक्ष की वास्तविकता से अवगत होती है तो उसने विवाह करने से मना कर दिया। घटना नगर परिषद स्थित पुरानी बाजार वार्ड 09 शिकारपुर थाना क्षेत्र की बताई गई है। सूत्र बताते हैं कि वैवाहिक मण्डप में वधू बनी एक लड़की ने दहेज लोभी वर पक्ष की सच्चाई से अवगत ही तो उसने विवाह से मना कर दिया। बताया गया है कि शुक्रवार देर रात वधू पक्ष ने वर समेत बारातियों को बंधक बना लिया। उदय कुमार की पुत्री नेहा का विवाह रामनगर विलासपुर निवासी सुभाष साह के पुत्र हिमांशु साह से तय हुई। उदय कुमार साह ने पुत्री का विवाह सम्पन्न कराने के लिए क़र्ज़ लेकर 4.50 लाख रुपये नगद दहेज दिया। विवाह में कुल साढ़े दस लाख रुपये खर्च किया। शुक्रवार 7 मार्च 2025 को विजय विवाह भवन शिवगंज में भव्य बारात आई। वरमाला समेत सभी रीति विधिवत प्रारम्भ हुईं।  हमारे सूत्रों को वधू पक्ष के लोगों ने बताया कि कन्या निरीक्षण के क्रम में वर के पिता ने दहेज के 10 हजार रुपये बकाया होने पर पहले भोजन से इनकार कर दिया। बाद में नकली आभूषण थमा दिया, जब यह बात वधू को ज्ञात हुआ तो उसने विवाह से साफ मना कर दिया। तत्पश्चात कन्या पक्ष ने वर की सच्चाई पता किया कि वह इंजीनियर नहीं है। उसके पिता भी किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में संवेदक नहीं हैं। सुबह होते होते विवाद बढ़ गया, वधू पक्ष ने वर और उसके सगे सम्बंधियों को होटल से घर लाकर बंधक बना लिया। वैवाहिक कार्यक्रम में खर्च रुपये की मांग किया। मामला में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि केतन कुमार ने पहल किया।
पुलिस की डायल 112 को सूचना दी गई, लगभग दो घंटे बाद 112 पुलिस पहुंची, बंधक बनाये गए, वर व अन्य को मुक्त कराया। नगर के कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व पार्षद पंचायती कर मामले को सुलझाने में लगे हुए हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply