Sun. Aug 3rd, 2025

राजद ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डी.आर.ओ) एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ए.डी.आर.ओ) की सूची जारी

apnibaat.org
पटना : बिहार प्रदेश राजद ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सांगठनिक चुनाव के दृष्टिगत सभी जिलाध्यक्ष, जिला के प्रधान महासचिव, प्रमंडल प्रभारी एवं जिला संगठन प्रभारियों की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ रामचन्द्र पूर्वे एवं सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ तनवीर हसन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बीनू यादव, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू भी उपस्थित रहे।
बैठक में जारी सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई एवं पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्रत्येक स्थिति में 20 मार्च, 2025 तक पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया। पार्टी के सांगठनिक चुनाव सत्र 2025-2028 के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारियों एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।
पार्टी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रेषित जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी की निम्न सूची को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ रामचन्द्र पूर्वे ने स्वीकृति प्रदान कर अधिसूचित कर दिया है।

जिसके अनुसार पश्चिम चम्पारण जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी संजय गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूनम देवी, बगहा संगठन जिला के अरविन्द कुमार सहनी एवं डाॅ शबनम आसिफ, पूर्वी चम्पारण जिला के केदार प्रसाद एवं नन्दू यादव, मधुबन संगठन जिला के अनील कुमार सहनी एवं मो शब्बीर अंसारी, गोपालगंज जिला के डाॅ शमीम अहमद एवं देव कुमार चैरसिया, सीवान जिला के रेयाजुल हक राजू एवं महेश चैरसिया, सारण जिला के शिवचन्द्र राम एवं विजय कुमार यादव, वैशाली जिला के भाई वीरेन्द्र एवं फैजुल रहमान फैज, मुजफ्फरपुर जिला के जीतेन्द्र कुमार राय एवं शास्वत गौतम, मुजफ्फरपुर महानगर के पी के चौधरी एवं मंजू सिंह, सीतामढ़ी जिला के राजेन्द्र राम एवं अनील महतो, शिवहर जिला के अनील चन्द्र कुशवाहा एवं स्वाति मिश्रा, मधुबनी जिला के ऋषि मिश्रा एवं पूनम मणि शर्मा, झंझारपुर संगठन जिला के चन्द्रहास चौपाल एवं चन्द्रवती देवी, दरभंगा जिला के अख्तरूल इस्लाम शाहीन एवं राजेन्द्र सहनी, दरभंगा महानगर के प्रशांत कुमार मंडल एवं सीमा गुप्ता, समस्तीपुर जिला के मुकेश कुमार रौशन एवं बदरे आलम बदर, उजियारपुर संगठन जिला के डाॅ रामानुज प्रसाद एवं शाहिद जमाल, बेगूसराय जिला के आलोक कुमार मेहता एवं रामनरेश यादव, बेगूसराय महानगर के अनीता भारती एवं मो इसराफिल अंसारी, सुपौल जिला के सीताराम यादव एवं विनीता भारती, सहरसा जिला के इज्या यादव एवं रामबाबू चौपाल, सहरसा महानगर के मो इसराईल मंसुरी एवं साक्षी कुमारी, मधेपुरा जिला के राजवंशी महतो एवं संजीव कुमार मिश्रा अररिया जिला के मो अंजार नईमी एवं विजय लक्ष्मी साजू, किशनगंज जिला के प्रो खालिद एवं अरूण यादव, पूर्णियां जिला के मो शहनवाज एवं धीरेन्द्र कुमार, पूर्णियां महानगर के गौतम कृष्ण एवं शगुफ्ता परवीन, कटिहार जिला के प्रो चन्द्रशेखर एवं गोपाल प्रसाद गुप्ता, भागलपुर जिला के सैयद रूकनुदीन अहमद एवं नवीन कुमार, भागलपुर महानगर के आलोक यादव एवं अमोद मंडल, बांका जिला के विजय कुमार सम्राट एवं मो शहनवाज आलम, मुंगेर जिला के भूदेव चैधरी एवं शैलेश कुमार, मुंगेर महानगर के अशोक कुमार गुप्ता एवं नरेश सहनी, खगडि़या जिला के राकेश कुमार रौशन एवं शंभू सहनी, लखीसराय जिला के रेखा देवी एवं के डी यादव, शेखपुरा जिला के महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी एवं पप्पू डोम, जमुई जिला के स्वीटी सीमा हेम्ब्रम एवं बीरेन्द्र गोप, नालंदा जिला के कुमार सर्वजीत एवं उमेश पंडित, बिहार शरीफ महानगर के अनील कुमार साधु एवं अभिषेक कुमार, बाढ़ संगठन जिला के सतीश दास एवं इंदिरा परमात, पटना जिला के भीम कुमार सिंह एवं संजय ठाकुर, पटना महानगर के कुमर राय एवं बबीता यादव, भोजपुर जिला के विजय कुमार मंडल एवं मनीषा प्रजापति, बक्सर जिला के राजेश गुप्ता एवं कौलेश्वर यादव, रोहतास जिला के सुदय यादव एवं प्रदीप मेहता, कैमूर जिला के मो नवाज आलम एवं विद्या भारती, औरंगाबाद जिला के विनय यादव एवं प्रो सरोज देवी, जहानाबाद जिला के अनिता देवी एवं समता देवी, अरवल जिला के मुकेश कुमार यादव एवं राजेश पाल, गया जिला के मो नेहालुदीन एवं प्रभावती मांझी, टेकारी संगठन जिला के सुबेदार दास एवं शारदा कुमारी, गया महानगर के सचिदानंद यादव एवं सरोज देवी, नवादा जिला के रीतू जायसवाल एवं सलमान अख्तर तथा नवगछिया संगठन जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामवृक्ष सदा एवं जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अरूण साह को बनाया गया है। उपर्युक्त जानकारी चितरंजन गगन, सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल बिहार ने पत्रकारों को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply