Sat. Aug 2nd, 2025
मत्स्य पालकों के जीविकोपार्जन में वृद्धि के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम

apnibaat.org
पटना : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में 05 मार्च 2025 को “मत्स्य पालकों की जीविकोपार्जन में वृद्धि के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
उपर्युक्त कार्यक्रम अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके आयोजन में  भा.कृ.अनु.प. राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ तथा मत्स्य निदेशालय, बिहार सरकार की अहम भूमिका रही। इस कार्यक्रम में पटना, गया, बक्सर एवं वैशाली जिला के कुल 100 अनुसूचित जाति के मत्स्य पालक किसान शामिल हुए। संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने मत्स्य पालक किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया कि कृषि अर्थव्यवस्था में मछली पालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, जिसमें रोजगार की अपार संभावनाएँ हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े हुए लोग आमतौर पर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े तबके से होते हैं, जिनका जीवन-स्तर उपर्युक्त व्यवसाय को अपनाकर सुधारा जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने मत्स्योद्योग का की चर्चा किया और कहा कि कृषि से सम्बंधित उद्योगों में वर्तमान समय में मत्स्योद्योग सबसे तेजी से बढ़ रहा है। इस उद्योग को शुरू करने के लिए कम पूंजी की आवश्यकता होती है, जिससे इसे आसानी से अपनाया जा सकता है। उन्होंने समेकित मत्स्य पालन के महत्व को भी रेखांकित किया, जिससे किसानों को वर्षभर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दिलीप कुमार, संयुक्त निदेशक, मत्स्य निदेशालय, पटना ने बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिनमें मत्स्य विपणन योजना, अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति मत्स्य पालकों के लिए विशेष योजना, रिवर रैंचिंग योजना, मत्स्य बीज उत्पादन योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य किसान बीमा योजना आदि शामिल हैं। डॉ. मोनोब्रुल्लाह, प्रधान वैज्ञानिक, अटारी, पटना ने मत्स्य पालन में गुणवत्तायुक्त बीज के लाभों का वर्णन किया तथा मत्स्य पालकों को टीम वर्क में कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसके लाभकारी महत्व को समझाया। डॉ. संतोष कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक, भा.कृ.अनु.प. राष्ट्रीय मत्स्य अनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, लखनऊ ने मत्स्य पालकों की आजीविका सुधार के लिए संस्थान के कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें क्रायो-प्रिजर्वेशन द्वारा मत्स्य बीज उत्पादन, रंगीन मछली उत्पादन तकनीक, मत्स्य पालन में रोगाणुरोध प्रतिरोध कम करने की जानकारी शामिल रही। उन्होंने मछलियों में रोग के उपचार के लिए ‘रिपोर्ट फिश डिजीज मोबाइल ऐप’ के लाभ की चर्चा किया और इसका प्रशिक्षण भी दिया। इससे पूर्व, डॉ. कमल शर्मा, प्रभागाध्यक्ष, पशुधन एवं मात्स्यिकी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बिहार में मत्स्य उत्पादन की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने मत्स्य पालकों को नदी में मछली की कमी के कारणों के बारे में बताया और उनके निदान को सुझाव दिया।
 इस कार्यक्रम के दौरान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का  पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के प्रकाशित “मत्स्य पालन को आर्द्र भूमि प्रबंधन” नामक पुस्तिका का विमोचन किया गया। किसानों की क्षमता निर्माण के लिए मत्स्य टोकरी, कास्ट नेट, हापा और हैंड नेट उपकरण भी वितरित किया गया। डॉ. विवेकानंद भारती, वैज्ञानिक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. तारकेश्वर कुमार, डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल, अमरेन्द्र कुमार, उमेश कुमार मिश्र  एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply