चानकी पिपरा के पास सड़क दुर्घटना में तीन घायल

apnibaat.org
नरकटियागंज : बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नरकटियागंज -रामनगर मुख्य पथ में चानकी पिपरा के पास दो बाइक की टक्कर में तीन व्यक्ति बुरी तरह घायल कर हो गए हैं। घटना के बाद ठोकर मारने वाला बाइक सवार भागने में सफल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी चिकित्सा की जा रही है। घायलों में सतवारिया गांव निवासी श्याम्मोहन पटेल, अनुज पटेल व जुड़ा पकड़ी निवासी दीपू कुमार बताये गए हैं। उल्लेखनीय है कि तीनों घायल विवाह के उपलक्ष्य में खरीदारी करने रामनगर जाने के क्रम में दुर्घटना के शिकार बन गए। बताया गया है कि चानकी के पास एक अज्ञात बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और उनकी बाइक में ठोकर मार फरार हो गया। घटना के बाद यात्रियों व आसपास के लोगों ने 112 को सूचना दी। चिकित्सा के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 24