Thu. Dec 18th, 2025
पुरुष प्रतिभा सम्मान से पटना में सम्मानित होंगे नरकटियागंज के आशीष 
apnibaat.org
पटना में पहली बार पुरुष प्रतिभा सम्मान का आयोजन 09 मार्च 2025  को होने जा रहा हैं। जिसमें सम्पूर्ण भारत के 101 प्रतिभाशाली व्यक्ति को पुरुष प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
उपर्युक्त आयोजन केंद्रीय मानवाधिकार और द टाईगर इवेंट कर रहा है।
आयोजक केंद्रीय मानवाधिकार के बिहार के सचिव रिपु राज और द टाइगर इवेंट निदेशक के अनुसार बिहार समेत भारत के पुरुष, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन, संघर्ष, परिश्रम और जूनून से नाम व पहचान बनाया हैं। उन्होने अपने कार्यो से समाज, गाँव, शहर, जिला, राज्य और देश में प्रतिभा का परचम लहराया है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए, मानव कल्याणार्थ सदैव तत्पर रहे हैं, उन्हें सम्मान दिया जायेगा।
पुरुष प्रतिभा सम्मान उन व्यक्तियों के लिए हैं, जिन्होंने समाज में सकारात्मक योगदान दिया हैं। अपने कार्यो से समाज, देश के उत्थान व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply