बिहार गौरव सम्मान से पत्रकार श्याम को उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया

पटना: बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के ख्यातिलब्ध पत्रकार व जेपी सेनानी विजय कुमार सिंह उर्फ़ श्याम नाथ सिंह को “बिहार गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया। श्री श्याम को उपर्युक्त सम्मान भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को समर्पित, प्रेमचंद रंगशाला पटना में आयोजित “बिहार गौरव महोत्सव” समारोह में दिया गया। जिसका आयोजन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग और इंडी जीनस नेशन और डिस्कवरी एंड इन्हेरीट आर्ट नामक संस्था ने संयुक्ततः किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात समाजसेवी आचार्य सुदर्शन भी उपस्थित रहे, संस्था की अध्यक्ष सह लेखिका अनीता सिंहा तथा सचिव उदय कुमार सिंह ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि जेपी सेनानी श्री श्याम राष्ट्रपति प्रशंसनीय सेवा पदक से अलंकृत भी है। इंडियन रेड क्रॉस समिति बिहार के लाइफ मेंबर हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें उत्कृष्ट समाज सेवा और स्वयं सेवक के लिए गोल्ड मेडल भी प्रदान किया है। इसके साथ ही श्री श्याम को भारतीय स्थल सेना के कर्नल एवं लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर, भारतीय पुलिस सेवा के दर्जनों एसपी, डी आई जी, आईजी और डीजी का प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्राप्त है।
Post Views: 39