apnibaat.org
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के चौतरवा कामन प्लॉट परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती कर्पूरी विचार मंच के तत्वावधान में नाई समाज के लोगो ने मनाया। जयंती समारोह का संचालन मुखिया दुर्गेश ठाकुर ने जबकि संचालन हीरालाल ठाकुर ने किया। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती समारोह सह सम्मान सभा चौतरवा में मुख्य अतिथि विजय रंजन ठाकुर रहे। उन्होंने उपस्थित जन समूह सम्बोधित करते हुए समाजिक एकता पर बल दिया। एकीकृत व संगठित होने का आह्वान विजय रंजन ठाकुर ने किया। भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित बिहार पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर अमर रहे, नारो से सभा स्थल गुंजायमान रहा। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि देश के अमर सपूत कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाएं। समारोह में उपस्थित समाज के जन प्रतिनिधियों एव समाज के विभिन्न पदो पर कार्यरत व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में वरीय सामाजिक कार्यकर्ता नाई समाज के मुंशी ठाकुर, राजन ठाकुर, नर्वदा ठाकुर, सत्यदेव ठाकुर, नवल ठाकुर, विनय ठाकुर नंदवंशी, सीमा ठाकुर, मनीष ठाकुर, रामायण ठाकुर, संतोष ठाकुर, रामशीष ठाकुर ने संबोधित किया। नाई समाज को सरकार एससी/ एसटी संवर्ग में शामिल करने की माँग भी की गई।
Post Views: 2