Tue. Mar 10th, 2026

हत्यारोपी केरल से गिरफ्तार

apnibaat.org

बेतिया : बेतिया पुलिस अंतर्गत मझौलिया थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामला में अनुसंधान करते हुए आरोपी को केरल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों मझौलिया थाना क्षेत्र में पंचायत राज लाल सरैया के फौजदारी जिरात में गन्ना के खेत के पास से एक हीरो ग्लैमर बाइक रजि. न. बीआर 22 ए डी 7678 को लावारिस स्थिति में जप्त किया। बाइक के अंकित रजि. नम्बर से उसके स्वामी का पता किया गया। बाइक को लावारिस स्थिति में में बरामदगी के सम्बंध में स्वामी रानी कुमारी पति प्रदीप सहनी जौकटिया थाना मझौलिया को दुरभाष से सुचित किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार तत्पश्चात मृतक प्रदीप सहनी के सम्बंधी खोजबीन किया गया। विगत 05 जनवरी 2025 को प्रदीप सहनी (मृतक) के परिवार एवं ग्रामीणों ने लाल सरैया फौजदारी जिरात के गन्ना लगा खेत के आस पास खोजबीन के क्रम में सुबह करीब 08:45 बजे प्रदीप सहनी लगभग 28 वर्ष का शव पाया गया। प्रथम दृष्टया शव गमछा से गला दबाकर हत्या किया गया है। मृतक के भाई विपीन सहनी पिता स्व रामाज्ञा सहनी, जौकटिया वार्ड न.12 थाना मझौलिया जिला पश्चिम चम्पारण के प्रा० अभियुक्त शम्भु सहनी पिता स्व मोदी सहनी, नन्द किशोर सहनी पिता जगन सहनी दोनो जौकटिया धाना मझौलिया, प्रभु चौधरी पिता रामजी चौधरी खैरा टोला थाना नौतन व अन्य अज्ञात के विरुद्ध काण्ड अंकित कराया गया। पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य कुमार सुमन ने धटनास्थल का अवलोकन किया। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। जिसके क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त नन्दकिशोर सहनी व प्रभु चौधरी को तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना के आधार पर केरल से गिरफ्तार किया गया। उपर्युक्त हत्या काण्ड के अन्य अभियुक्त शीघ्र दबोच लिए जाएंगे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed