Wed. Mar 11th, 2026

भोजपुर के चर्चित होमियोपैथ चिकित्सक डॉ सिद्धनाथ सिंह का निधन, शोक व्याप्त

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना/संदेश ।”जिन्दगी तो बेवफा है.……एक दिन ठुकराएगी….मौत अपनी महबूबा है..साथ लेकर जायेगी “..। भोजपुर जिला के चर्चित होमियोपैथ डॉ सिद्धनाथ सिंह अब नहीं रहे, वे 97 वर्ष के बताये गए हैं। उनका पैतृक गांव सन्देश प्रखण्ड के तीर्थकौल है। गौरतलब है कि भोजपुर जिला के दक्षिण क्षेत्र में शुमार सन्देश के सबसे चर्चित होमियोपैथी चिकित्सक रहे । काफी दिनों से नियमित जीवन की जंग लड़ रहे डॉ सिंह शुक्रवार को जीवन की जंग हार गए। उनके निधन की खबर फैलते ही सन्देश प्रखंड समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके छोटे पुत्र व पूर्व बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इधर कुछ दिनों से वे बीमार रहे, लेकिन पिताजी पूरे परिवार को सुरक्षित व सर्वगुण सम्पन्न बनाकर अंतिम यात्रा पर निकल गए हैं। वे सहज, निर्मल, मृदुभाषी, सर्वगुण सम्पन्न बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति रहे। भोजपुर जिला में लाखों लोगों की होमियोपैथ के माध्यम से जीवन की सुरक्षा की है। हमें और पूरे क्षेत्र को उनकी प्रेरणा का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। विदित हो कि उनके निधन की खबर मिलते ही हजारों लोग उनके अंतिम दर्शन करने सन्देश बाजार में पहुंचें। उनके निधन पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन विश्वास, बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष, समेत कई वरिष्ठ नेताओं व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed