मत्स्य पालकों के बौद्धिक विकास के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण
पटना : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पटना के वैज्ञानिकों ने संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में मुंगेर जिला के 32 मत्स्य पालकों के लिए प्रक्षेत्र भ्रमण की व्यवस्था की गई। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. तारकेश्वर कुमार, वैज्ञानिक ने मत्स्य बीज उत्पादन के विधि की विस्तृत जानकारी जन्दाहा के चौधरी मत्स्य बीज केंद्र में दिया। इस बीज केंद्र के संचालक त्रिपुरारी चौधरी ने अपनी सफलता के प्रत्येक पहलु की कहानी किसानों के साथ साझा किया। इसके उपरांत अमरेंद्र कुमार, तकनीकी पदाधिकारी ने सभी किसानों को चौर में मछली पालन की उन्नत तकनीकियों के बारे में जानकारी दिया। प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु किसानों को समस्तीपुर के सोनमार चौर में सामूहिक मत्स्य पालन का अनुभव मिला। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन और बाढ़ ग्रस्त भूमि में सामूहिक तौर से मत्स्य पालन की प्रेरणा मिली। सोनमार चौर के प्रगतिशील तथा सफल किसान के तौर पर सुनील कुमार भी मत्स्य पालन पर अपने विचार व्यक्त किया। अमितेश कुमार एमटीएस ने किसानों के प्रक्षेत्र भ्रमण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।