चोरी की बाइक बरामद, बाइक चोर गिरोह के दो व्यक्ति गिरफ्तार
apnibaat.org
बेतिया : बेतिया पुलिस अन्तर्गत मनुआपुल थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद किया है। इस क्रम में दो बाइक चोर भी गिरफ्तार किये गए हैं। गुप्त सूचना पर बाइक चोरों को वैष्णवी कॉलोनी के पास बाइक बेचने जाने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बाइक के लॉक तोड़ने के लिए उपयोग होने वाले मास्टर चाबी भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनुआपुल थाना क्षेत्र के जोकहां गांव निवासी सुधन कुमार एवं सिबू कुमार बताये गए हैं। गिरफ्तार दोनों ने चोरी की बाइक को अन्यत्र बेचने जाने की बात स्वीकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ने पूछताछ के क्रम में कुछ अहम जानकारी पुलिस को दिया है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी सत्यापन करने में पुलिस लगी है। उनके विरुद्ध कांड अंकित कर न्यायालय को सौंप दिया गया है।
Post Views: 70