Wed. Mar 11th, 2026

नरकटियागंज: लोक शिक्षा समिति बिहार आयोजित क्षेत्रीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में नरकटियागंज गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वैदिक गणित, संस्कृत, एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा में गोदावरी देवी रामचंद्र प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर पुरानी बाजार नरकटियागंज के विद्यार्थियों का परिणाम अति प्रशंसनीय रहा। 

सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर जमालपुर में आयोजित क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बाल वर्ग के कान्हा कुमार, अतुल्य वीर, अनुभव कुमार का प्रदर्शन उत्तम रहा। क्षेत्रीय संस्कृति ज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता में जीडीआरपी सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा सप्तम के अमृतांशु, अंबर कुमार, शालू कुमारी कक्षा अष्टम एवं आचार्य पत्र वाचन में नरकटियागंज के दिनेश पण्डित का द्वितीय स्थान रहा।

उपर्युक्त प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर रिंगबांध सीतामढ़ी में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर सादातपुर मुजफ्फरपुर में आयोजित की गई। जिसमें जीवडीआरपी सरस्वती विद्या मंदिर नरकटियागंज के 10 वीं कक्षा के विद्यार्थी सूरज कुमार पाण्डेय ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीडीआरपी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य वाणीकांत झा ने बताया कि विद्या भारती संचालित विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने का अधिकतम प्रयास किया जाता है। उन्होंने संस्कृति ज्ञान के बारे में बताया कि इससे हमारी संस्कृति का ज्ञान और महत्व बढ़ता है। स्वस्थ रहने के लिए खेल कूद की आवश्यकता भी है। प्रतियोगितात्मक परीक्षा में सफल होने के लिए वैदिक गणित का ज्ञान होना भी बहुत आवश्यक है। वैदिक गणित के माध्यम से बड़ी से बड़ी संख्या में योग, गुणा, घटाव, भाग, वर्ग, घनमूल एवं बीजगणित समस्याओं का समाधान आसानी से एवं कम समय में किया जा सकता है।

वैदिक गणित को स्नातक के पाठ्यक्रम में शामिल कर लिया गया है। उपर्युक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम बिहारी सिंह, विनोद कुमार दुबे, नीतेश कुमार वर्मा, प्रेमचंद्र मिश्रा, रवींद्र दुबे, अभय तिवारी, प्रभेश तिवारी, सुशील कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मेघना खर्दवाल, अप्पी कुमारी, सोनी कुमारी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, स्मिता कुमारी, सविता कुमारी, नीता कुमारी, रजनी कुमारी, विनीता कुमारी, पिंटू कुमार, रवि कुमार, रत्नाभम, अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार दास, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार शरण, मलय निरव, शिवजी साह, नीतिन कुमार रवि, दिनेश प्रसाद, संजीत कुमार सिंह, सुरेश यादव, दिनेश पंडित के कार्य प्रशंसनीय रहे ।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed