Mon. Feb 2nd, 2026
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती का भव्य स्वागत
नरकटियागंज: अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखंड स्थित भितिहरवा गांधी आश्रम के प्रांगण में जनसुराज के जिला स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती शामिल हुए। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का लौरिया में गांजे बाजें के साथ जोरदार स्वागत किया। जनसुराज सूत्रों ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार के आगामी चुनाव के शंखनाद है, क्योंकि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भितिहरवा से पदयात्रा का आगाज किया। जनसुराज के कार्यकरी प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती भी गुरुवार को भितिहरवा से आगाज़ कर रहे हैं। जन सुराज ने उपचुनाव के लिए सबसे पहले एक उम्मीदवार तरारी विधान सभा से घोषित कर पार्टियों के नींद उड़ा दिया है।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply