Wed. Mar 11th, 2026
जिला स्तरीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल चैंपियन बनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिट्ठी व उप विजेता बनी बुनियादी विद्यालय हरनाटांड़

बेतिया: जिला स्तरीय अंडर 14 बालिका फुटबॉल वर्ग का फाइनल मैच में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिट्ठी गौनाहा और बुनियादी विद्यालय हरनाटांड की टीम की भिड़ंत हुई। दोनों सशक्त टीम के मध्य कांटे की टक्कर हुई। खेल के 12 वें मिनट में सिट्ठी की खिलाड़ी बिंदिया कुमारी ने प्रथम गोल किया, लेकिन मैच मात्र 30 सेकंड ही बचा रहा, उसी समय सिट्ठी की खिलाड़ियों ने एक आत्मघाती गोल कर लिया। इस प्रकार दोनों टीम एक-एक पर बराबरी पर आ गए। निर्णायक गोल के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। उसमें भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिट्ठी ने बुनियादी विद्यालय हरनाटांड़ के 01 गोल के मुकाबले 03 गोल कर विजेता बना। इस प्रकार  बुनियादी विद्यालय हरनाटांड़ उपविजेता और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिट्ठी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फुटबॉल (बालिका) विधा में चैंपियन बना।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply

You missed