Sat. Sep 7th, 2024

 

जिज्ञासुओं ने दंत सुरक्षा के उपाय की जानकारी प्राप्त किया

पटना। नौनिहालों का स्वास्थ्य अतिकोमल होता है और किसी भी बीमारी की चपेट में आने का खतरा सर्वाधिक होता है। इसलिए स्वस्थ दांतों के लिए चाहिए स्वस्थ देखभाल आवश्यक है। किंतु ऐसा नहीं हो पा रहा है। दांतों की बीमारियों से अनेक रोग होने की संभावना रहती है। बच्चों में दांत की बीमारियां अधिकांश पायी जाती है। इसलिए मुंह का स्वास्थ्य, हमारे शरीर के स्वास्थ्य जैसे आवश्यक है। लाइफ 360 डिग्री सामाजिक संस्था पिछले तीन वर्षों से इस प्रकार का आयोजन करती आ रही है। संस्था के संस्थापक अजीत झा ने वेलनेस 360 डिग्री प्रीमियम सुपर फुड कंपनी अंतर्गत एसवीएम स्कूल के कैम्पस में आयोजन किया। सर्वप्रथम गुलदस्ता देकर डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सुरसरित सिन्हा को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय बच्चों के लिए दिया। प्रथम सत्र में डॉक्टर्स अपने अनुभव बच्चों के बीच साझा किया और बच्चों को दांतों से संबंधित नयी-नयी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक 3 महीने पर ब्रश बदलने का परामर्श के साथ प्रत्येक 6 महीने पर दांतों का परीक्षण आवश्यक है। इस दौरान लगभग 100 बच्चों के दांत की जांच की गई और उन्हें उचित सलाह भी दिया गया। उनका कहना था कि चॉकलेट, फास्टफूड, चिप्स और कोल्डड्रिक्स से बच्चों के दांत सबसे ज्यादा खराब हो रहे हैं। 5 वर्ष तक के बच्चे बिना ब्रश या कुल्ला किए ही रात में सो जाते हैं। जिससे जिससे दांत और मसूड़े खराब हो सकते हैं। छोटे-छोटे बच्चों में दांतों की समस्या बहुत आम है, जिसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। माता-पिता को अपने बच्चों के दांतों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।द्वितीय सत्र में डॉक्टर्स ने बताया कि सभी लोगों सुबह और शाम दो समय ब्रश अवश्य किया माना चाहिए। ब्रश कैसे करनी है इसका एक उदाहरण भी पेश किया गया। वहां उपस्थित सभी बच्चों को उनके तरफ से दांतों के सुरक्षा के लिए डेंटल कीट मुफ्त वितरण किया गया। एचस्कूल के डाइरेक्टर संजीव कुमार ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्कूल के सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं छात्र/छात्रों के सहयोग काफी सराहनीय रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थापक अजित झा ने शिक्षकों, बच्चों एवं स्कूल के प्रति धन्यवाद दिया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply