Wed. Feb 5th, 2025
तीर्थंराज कुशवाहा पत्रकारिता को जीविकोपार्जन का साधन नहीं, राष्ट्र व जनसेवा का साधन बनाया
बेतिया : भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिमवादी के नेता और सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जिला के वरिष्ठ पत्रकार तीर्थंराज कुशवाहा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य व बिहार प्रेस मेंस यूनियन के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार शर्मा ने उन्हें पत्रकार हितैषी कर्मठ पत्रकार बताते हुए कहा कि युवाओं ने एक मार्गदर्शक खो दिया है। चम्पारण की जनता ने  संघर्षशील, प्रगतिशील जामात, देश बचाओ संविधान बचाओ अभियान को बड़ी क्षति हुई है। उपर्युक्त विचार भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर व्यक्त किया। रामपुर चेक नाका बगहा निवासी पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामाह तीर्थंराज कुशवाहा ने अचानक धरा धाम त्याग दिया। जिला के नेता, पत्रकार व मंत्री इस दु:खद घड़ी में उनके परिवार के साथ संवेदना व्यक्त किया है। विधायक श्री गुप्ता ने तीर्थंराज कुशवाहा को पत्रकारिता के कठिन समय में पत्रकारिता को जीविकोपार्जन का साधन नहीं, बल्कि उन्होंने पत्रकारिता को जनता के संघर्ष के प्रति सच्ची सूचनाओं को जन-जन तक पहुचाने तथा सत्ता के साथ आंखों में आंख डाल कर काम किया। उनकी अनमोल विरासत अगली पीढ़ी के नौजवानों को प्रेरित करता रहेगा। संविधान और लोकतंत्र पर सुनियोजित ढंग से सत्ता में बैठीं कारपोरेट और सांप्रदायिक शक्तियां हमला कर रही हैं, ऐसे में ऐसे निर्भिक पत्रकार को जाना अपूर्णीय क्षति हैं।पत्रकारिता के भीष्म पितामाह तीर्थंराज कुशवाहा को विनम्र श्रद्धांजलि व सादर नमन।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply