Sun. Sep 14th, 2025
जनता के दरबार में जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुना, ऑन-द-स्पॉट समाधान, शेष मामला सम्बंधित पदाधिकारियों को प्रेषित
बेतिया। जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना। जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल-70 मामले आए। जिन मामलों का समाधान नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/पदाधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने को निर्देशित किया। जनता दरबार में जिन लोगों ने अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें बिहारी वर्मा, रामदेव साह, बासुदेव हजरा, बब्लु कुमार, बिन्दा देवी, शम्भु साह, जितेन्द्र राम, उमेश कुमार, रीता देवी, सुनील कुमार चौबे, बबलू पाल, महताब अली, रवीन्द्र किशोर, टांगा मजदूर संघ के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच कुमार रवीन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन रामानुज प्रसाद सिंह, एसडीएम, बेतिया सदर विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता कमलाकांत त्रिवेदी, बेबी कुमारी, रोचना माद्री व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply