अमेठी : अमेठी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव जीतने के बाद लगातार जनता के प्रति सेवा व सम्मान के लिए 11 जून 2024 को जनप्रिय नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार कार्यक्रम किया। उसी क्रम में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को सलोन विधानसभा व अमेठी विधानसभा में आभार कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं नेताओं एवं जनता के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
सलोन कस्बे के इस्माइल लान में सलोंन, डीह, छतोह के सभी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं इंडिया गठबंधन सहयोगी दल के नेताओं के साथ बैठक किया एवं धन्यबाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
अमेठी कांग्रेस कार्यालय मे सांसद किशोरी लाल शर्मा की जीत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आभार समारोह आयोजन में कांग्रेस संगठन के विधानसभा अमेठी के भादर,भेटुआ,संग्रामपुर व अमेठी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारियो व इंडिया गठबंधन दल के नेताओं ने गर्मजोशी से अपने सांसद का अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि जनता की सुविधाओ पर गौर करे। कार्यकर्ता सांसद बिकास निधि का प्रस्ताव तैयार करें। जनता की शिकायत को दूर करने के अलग अलग पटल काम करेंगे। विधान सभा चुनाव के दावेदार जनता की मदद करे। संगठन और सांसद इस पर नजर रखेंगे। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि मेरा कोई प्रतिनिधि नही होगा। सांसद का काम स्वयं के एल शर्मा देखेंगे। जनता के लिए दरवाजे खुले है। जनता का बिकास प्रदेश सरकार करती है, सिर्फ सांसद विकास निधि से नही हो पाता है, क्योकि कम बजट है। इस नाते विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारी अभी से करे। जनता को परेशानी न हो। इस अवसर काग्रेस पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला, प्रेम नारायण तिवारी, डॉ नरेंद्र मिश्र, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह,विधान सभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्र, धर्मेंद्र शुक्ला, सपा विधान सभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरि शंकर जायसवाल, व नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष डॉ देव मणि तिवारी ने किया। इस अवसर मुन्ना सिंह त्रिसुण्डी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राम बरन कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं सभी फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। उपर्युक्त जानकारी अनील सिंह प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी ने दी।