Sun. Sep 14th, 2025

बेतिया: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पश्चिम चम्पारण जिला के वाल्मीकिनगर लोकसभा एवं पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र में बहती उल्टी हवा के विपरीत परिणाम सामने आया है। वाल्मीकिनगर में निवर्तमान सांसद सुनील कुमार एकबार फिर चुनाव जीत गए हैं। सुनील कुमार को 523422 मत प्राप्त हुए उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के दीपक यादव को 98675 मत से पराजित किया। जिला निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि पश्चिम चम्पारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल को 580421मत प्राप्त हुए 136568 कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को 443853 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार 136568 मत से चुनाव जीत गए हैं।

प्रबुद्धजनों का कहना है कि नरेंद्र मोदी के नाम पर वाल्मीकिनगर व पश्चिम चम्पारण मतदाताओं ने क्रमशः दूसरी और चौथी बार संसद में भेज दिया।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply