Fri. Mar 14th, 2025

जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश  चौधरी  ने गणना दिनाँक चार जून तक निर्वाचन व्यय माँनिटरिंग एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए विधानसभावार उड़नदस्ता दल का गठन किया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए गठित उड़नदस्ता दल में नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार सिंह पटवारी तहसील पाटन तुलाराम साहू पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं वीडियोग्राफर मौजूद है। इसी प्रकार विधानसभ क्षेत्र क्रमाक 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए गठित दल में अतिरिक्त तहसीलदार पवन कुमार पटवारी तहसील दुर्ग प्रमोद कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं वीडियोग्राफर मौजूद है। विधानसभा 64 दुर्ग शहर के लिए गठित टीम में नायब तहसीलदार चंन्द्रशेखर चंद्राकार पटवारी तहसील दुर्ग विमल कुमार गजपाल पुलिस अधिकारी कर्मचारी एवं वीडियोग्राफर मौजूद है।

Spread the love

Leave a Reply