Wed. Feb 5th, 2025

अभिषेक को पटना महानगर अध्यक्ष और रवीन्द्र कुमार को सचिव पद पर बिहार प्रेस मेन्स यूनियन ने मनोनित किया

 

बिहार प्रेम मेन्स यूनियन ने जारी किया मनोनयन पत्

 

पटना। बिहार राज्य का सशक्त , श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार से पंजीकृत, पत्रकारों के हितार्थ कार्यरत संगठन *बिहार प्रेस मेन्स यूनियन* ंसंबद्ध इण्डियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आई एफ डबल्यू जे)
द्वारा जारी मनोनयन पत्र में अभिषेक कुमार को पटना महानगर के अध्यक्ष और रवीन्द्र कुमार को पटना जिला का सचिव मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार द्वारा निर्गत किया गया।
इन्हें संगठन को सशक्त, जुझारू बनाने के साथ विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई। इन्हें पत्रकारिता की गरिमा बरकरार रखते हुए पत्रकार हीत में कार्य करने की भी जिम्मेदारी दी गई। इनके पदाधिकारी बनने पर यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष, एस एन श्याम,आई एफ डबल्यूजे के राष्ट्रीय सचिव सुधांशु कुमार सतीश, राष्ट्रीय सदस्य भोला प्रसाद, रविशंकर शर्मा प्रदेश महासचिव राजकिशोर सिंह, प्रदेश सचिव अवधेश कुमार5 शर्मा, राजन मिश्रा और नरेंद्र प्रताप सिंह बरिष्ठ पत्रकार अविनाश कुमार, राजेन्द्र झा, अंकेश कुमार और राहुल कुमार बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी की गई।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply