
नरकटियागंज/बेतिया : मतदाता जागरुकता अभियान अंतर्गत खिलाड़ी भी मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं। लोकसभा आम चुनाव 2024 अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा मतदाता को जागरुक करने के उद्देश्य दिनांक 6 अप्रैल 2024 शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामता कॉलोनी प्रखंड गौनाहा प्रांगण में नरकटियागंज अनुमंडल स्तरीय खो-खो बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस अनुमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा, सिकटा, मैंनाटाड़ प्रखंड के खिलाड़ियों ने सहभागिता सुनिश्चित किया। जिला में चुनावी सरगर्मी के साथ पश्चिम चम्पारण के खिलाड़ियों ने मतदाता को मतदान के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरुकता अभियान संचालित किया है। जिसका नेतृत्व जिला क्रीड़ा पदाधिकारी विजय कुमार पण्डित ने किया। खेल विभाग के विभिन्न खेल विधाओं यथा फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो- खो, क्रिकेट जैसे खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को जागरुक करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता के साथ खिलाड़ियों ने रैली निकालकर मतदाता को जागरुक करने, और मतदान के मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

खिलाड़ियों के स्लोगन यथा खिलाड़ियों ने ठाना है, मतदान करने जाना है। जिन खिलाड़ियों की आयु 18 वर्ष पूरे हो चुके हैं, उनका मतदान करना अति आवश्यक है।खिलाड़ियों ने नारा के माध्यम से जागरुकता रैली निकाल लोगो को जागरुक किया। विजय कुमार पंडित जिला खेल पदाधिकारी में अपने सम्बोधन में कहा कि मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में जिला के मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उसे उस दिन सारे काम धंधा छोड़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोटर के वोट का बहुत अधिक महत्व है। एक वोट उसे क्षेत्र के दशा- दिशा को भी बदल सकता है।
तकनीकी पदाधिकारी के रूप में आनंद पराशर स्टेट रेफरी- सह -शशि मध्य विद्यालय बरवा, दिलीप कुमार शारीरिक शिक्षक मध्य विद्यालय कामता कालोनी, फखरुद्दीन शारीरिक शिक्षक- सह- कोच मध्य विद्यालय पुरैना बाजार चनपटिया, सुमित कुमार पाण्डेय शारीरिक शिक्षक तकनीकी पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अतुल कुमार, नीतू कुमारी, पूजा दत्ता शिक्षक के अलावा ग्रामीण महिलाएं यथा प्रमिला देवी,अलादी देवी,, फलानी देवी, गुलाबी देवी उपस्थित रही।
Post Views: 162
