नज़रबाग बंदोबस्ती के लिए दस लाख की सुरक्षित जमा राशि
जमानत राशि 10% के साथ खुली निविदा में शामिल होंगे संवेदक
सागर पोखरा, बोलेरो स्टेंड, समेत 10 शौचालयों की बंदोबस्ती में शामिल होंगे संवेदक
बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया नगर निगम क्षेत्र के राज ड्योढी परिसर स्थित नजरबाग़ पार्क की बंदोदोबस्ती पर खुली बोली लगाने के लिए दस लाख की सुरक्षित राशि नगर निगम ने निर्धारित किया है। रुपए 10 लाख से अधिक की बोली लगाने वाले संवेदक दावेदारों के बीच 23 मार्च 2024 को डाक में शामिल होंगे। नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नजरबाग पार्क की बंदोबस्ती पाने वाले ठेकेदार पार्क में दैनिक प्रवेश शुल्क के साथ नगर निगम से निर्धारित मॉर्निंग वाक के लिए मासिक और वार्षिक शुल्क की भी वसूली कर सकेंगे। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अलावे पिछले वर्ष 3.20 लाख रूपये से बंदोबस्त हुए सागर पोखरा परिसर से लेकर एमजेके काॅलेज बाउन्ड्री के सटे बोलेरो स्टैण्ड की बंदोबस्ती के लिए की भी बोली लगा सकेंगे। महापौर ने बताया कि पिछले वर्ष की 12.87 लाख रूपये से बंदोबस्त नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत अवस्थित जिबहखाना(बूचड़ खाना), स्टेशन चौक, सागर पोखरा,न्यू हरिवाटिका बस स्टैण्ड, शहीद पार्क, उत्तरवारी पोखरा पार्क के पास, वार्ड नं. 10 हरिजन टोली, वार्ड नं. 32 में चमड़ा गोदाम के पास, गाधी बाजार, कालीबाग ओपी के पास सहित कुल 10 सार्वजनिक शौचालयों की बंदोबस्ती को खुली डाक के माध्यम से बोली लगाने वाले दावेदार को इसकी बंदोबस्ती आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए की जायेगी। इसमें से कई शौचालयों का नवनिर्माण प्रारम्भ है।