Wed. Feb 5th, 2025

एस एन श्याम/अनमोल कुमार

पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बोरिंग रोड पटना ने शिव जयंती के उपलक्ष्य में आध्यात्मिकता द्वारा सकारात्मक परिवर्तन कार्यकर्म का आयोजन अभियंता भवन में किया गया Ί विगत 88वर्षो से परमात्मा शिव का यह कार्य चल रहा है І इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान सभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव और पूर्व उप सभापति बिहार विधान परिसद रामचंद्र पूर्वे उपस्थित थे І
मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की परमात्मा शिव का अवतरण धरती पर एक अभूतपूर्व परिवर्तन लाने हेतु हुआ है І और परिवर्तन का यह कार्य अनवरत रूप से विगत 88 वर्षों से चल रहा है І स्वर्णिम दुनिया लाने के इस कार्य में परमात्म दिशा निर्देशानुसार ब्रह्मकुमारी संस्था विश्व के हर कोने में मनुष्य आत्माओं को परमात्म सन्देश देने का कार्य अथक रूप से कर रही है І इस महान कार्य का उद्देश्य है कलयुगी संस्कारों रूपी (इर्षा, द्वेष ,नफरत ) विकारो को परिवर्तन कर मनुष्य में प्रेम, दया आदि भावना का विकाश करना Іइसके लिए हम बहने आध्यात्मिकता द्वारा लोगो में सकारात्मक विचार से सहज परिवर्तन लाने का कार्य करते है І लोगो में सकारात्मक विचार हमेसा बना रहे इसके लिए परमात्मा द्वारा दिए गए सहज राजयोग की शिक्षा भी दिया जाता है। उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव ने भी ब्रह्मकुमारियों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा की इन बहनों ने जो अथक प्रयास किया है इससे अवश्य ही समाज को लाभ मिलेगा І और मै इस संस्था से विगत कई वर्षो से जुड़ा हूँ І इन बहनों के त्याग और तपश्या से ये संसार स्वर्णिम संसार अवश्य ही बन जायेगा І
रामचन्द्र पूर्वे ने अपनी शुभकामनायें देते हुए परमात्मा के इस दिव्य कार्य में इन बहनों के प्रयासों को भूरी भूरी प्रशंसा की І इन बहनों के पवित्र जीवन एवं शुद्ध विचारो से समाज में अभूत पूर्व परिवर्तन हुआ है І

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply