Sun. Sep 8th, 2024

सामाजिक व सांस्कृतिक उत्थान में अर्जुन विक्रम शाह के कार्य भुलाए नहीं जा सकेंगे

रामनगर में पूर्व खेल मंत्री अर्जुन विक्रम शाह की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के रामनगर स्थित प्रिंस मोहन विक्रम शाह कॉलेज में पूर्व खेल मंत्री अर्जुन विक्रम शाह की 13वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य असलम खान ने की। अर्जुन विक्रम शाह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण कर पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम का आगाज़ किया गया। पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व व उनके योगदान को रेखांकित करते हुए प्राचार्य प्रो उमेश कुमार, संजय यादव, खल्लिफ़ुल्लाह, योगेन्द्र सोनी, अरुण सिंह, निरंजन कुमार ने कहा कि अर्जुन बाबू रामनगर की राजनीति के अजातशत्रु रहे, जिनका सम्मान, उनके राजनीतिक विरोधी भी करते रहे। रामनगर राजघराना की समृद्ध विरासत के बावजूद, वे शालीनता की प्रतिमूर्ति रहे। उन्हें अहंकार लेश मात्र कभी नहीं छू पाया। लंबी राजनीतिक जीवन यात्रा में उन्होंने अपने, पराए का भेद किए बिना सबके कल्याण के लिए सदैव प्रयास किया। विशेषकर राज्य की खेल गतिविधियों के विकास तथा सांस्कृतिक उत्थान के लिए, उनके कार्य सदैव याद किये जाएंगे। रामनगर में साहित्य, संगीत, कला व खेल की गतिविधियों को सदैव प्रोत्साहित करते रहे। इनसे जुड़ी गतिविधियों में स्वयं भी सशक्त भागीदारी निभाते रहे। एक समर्थ अभिनेता व सशक्त खिलाड़ी के रूप में अपनी गतिविधियों की बदौलत भी उन्होंने पर्याप्त सम्मान अर्जित किया, वे अविस्मरणीय रहेंगे। इस अवसर पर अभिभावक मनोज ठाकुर, सुबोध कुमार, प्रधान लिपिक रमेश प्रसाद, रवि कुमार, हरि ठाकुर, जीतेन्दर कुमार, महेश राम, उमाशंकर पंडित, छात्र-छात्रायें व अन्य उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply