Thu. Mar 5th, 2026

अभिषेक और सीमा ने ज्यु जित्सु नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया 


पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज में संचालित बिहार एक्टिविटी जोन के अभिषेक कुमार और सीमा कुमारी ने देहरादून में तीन दिवसीय ज्यु जित्सू के राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023-24 में बिहार के लिए कांस्य पदक प्राप्त किया। अध्यक्ष वर्मा प्रसाद, उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपर्युक्त प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्य के 1168 प्रतिभागियों प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिहार के कोच विष्णु कुमार के नेतृत्व मे सात सदस्यीय दल प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें 21 वर्ष के 62 किलोग्राम पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार और 48 किलोग्राम महिला वर्ग  में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर संस्था के प्रो अतुल कुमार, दिनेश जायसवाल, चंदन कुमार, विश्वजीत कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, सत्यम कुमार ने बधाई दिया है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply