नरकटियागंज में रंगदारी प्रकरण में तीन गिरफ्तार, न्यायालय को सुपुर्द
रंगदारी प्रकरण का मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस
नरकटियागंज के नगर के डॉ बीके चौहान व एक अन्य चिकित्सक से 10-10 लाख रंगदारी मांगी गई
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित नरकटियागंज के दो चिकित्सक से 10-10 लाख रुपए की रंगदारी प्रकरण में पुलिस ने तीन युवक को दबोच कर न्यायालय को सौंप दिया है। बावजूद इसके मुख्य आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। रंगदारी मांगने के मामला में जिन तीन युवक को गिरफ्तार किया गया है उनमें केहुनिया गांव के मेघा कुमार साह, पुरानी बाजार के समीर आलम व रोआरी गांव निवासी अनुज कुमार चौबे का शामिल होना बताया गया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि रंगदारी मामला का उद्भेदन कर लिया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। परंतु घटना का मुख्य आरोपी समेत एक अन्य पुलिस पकड़ से बाहर है। हालाकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी कर रही है अलबत्ता पुलिस को सफलता नहीं मिली है। रंगदारी की घटना में संलिप्तता की बाबत शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकों से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सीम की निकासी गिरफ्तार मेघा कुमार ने की। उसने सीम को रोआरी गांव के अनुज कुमार चौबे को उपलब्ध कराई। अनुज पूर्व में कारागार जा चुका है। अनुज ने सीम को समीर को दिया और समीर ने घटना के मुख्य आरोपी से मिलकर रंगदारी मांगने की घटना को अंजाम दिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार के अनुसार 3 युवकों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है। घटना के मुख्य आरोपी समेत अन्य के रंगदारी मांगने के मामला में शामिल होने की बात स्वीकार किया है। हालाकि थानाध्यक्ष ने मुख्य आरोपी समेत अन्य के नाम का खुलासा करने से परहेज़ किया, अलबत्ता बताया कि शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि विगत 21 व 22 फरवरी 2024 को नगर के दो चिकित्सक डॉ अताउर रहमान व डॉ भोला कुमार चौहान से दस दस लाख रुपए की रंगदारी मांग कर नगर में सनसनी फैला दिय। घटना के बाद दोनो चिकित्सको ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार शहर का सफेदपोश, रंगदारी प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता है। उपर्युक्त प्रकरण में मुख्य साजिशकर्ता के रुप में एक युवा सफेदपोश का नाम सामने आ रहा है। जिसका सम्बंध एक पार्टी से बताए जाने की चर्चा से शहर में आकलन व चर्चा का बाज़ार गर्म है। साथ जुड़ा है। विगत दिनों नरकटियागंज के एक प्रमुख कार्यक्रम में उसे खूब देखा गया। पुलिस ने उसके नाम का खुलासा नहीं किया है। शिकारपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि रंगदारी प्रकरण से पुलिस को भटकाने के उद्देश्य से एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। घटना का लगभग उद्भेदन कर लिया गया है। मुख्य आरोपित समेत दो लोगो की गिरफ्तारी शेष है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए एक टीम गठित कर छापामारी की जा रही है।
Post Views: 124