Mon. Sep 16th, 2024
नरकटियागंज : पश्चिम चम्पारण जिला के अनुमंडलीय शहर नरकटियागंज में इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने सम्मान समारोह आयोजित किया। उपर्युक्त सम्मान समारोह तारकेश्वर प्रसाद वर्मा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगान से किया गया। दीप प्रज्ज्वलन करने वालों में मुख्य अतिथि सह पदेन अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, सचिव डॉ आफताब आलम, विशिष्ट अतिथि एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह, चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष चंद्रमोहन, नगर परिषद की उप सभापति पूनम देवी, उपाध्यक्ष डॉ फैसल सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, संयुक्त सचिव संजय कुमार मुख्य हैं।
रेड क्रॉस संस्था एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो जन सामान्य में आपसी समझ, दोस्ती, सहयोग एवं स्थाई शांति को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। उपर्युक्त संगठन विश्व के सबसे बड़े स्वैच्छिक संगठनों में एक है, जो पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए समर्पित है। उपर्युक्त विचार सूर्य प्रकाश गुप्ता एसडीएम सह अध्यक्ष आईआरएस नरकटियागंज ने शनिवार को सम्मान समारोह में व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि एसएसबी कमांडेंट बलवंत सिंह ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रेड क्रॉस का विचार 1859 में हेनरी डूनांट ने रखा, उन्होंने चालीस हजार से अधिक सैनिकों को सुलफेरिन के युद्ध के मैदान में घायल और मरते देखा। उनके जीवट प्रयास के परिणामस्वरुप, रेड क्रॉस सोसाइटी बना जो संगठन बीमार, असहाय और पीड़ित मानवता की देखभाल के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रुप में 1863 में स्थापित हुआ। उस संगठन की इकाई नरकटियागंज में कार्यरत है। इसके लिए उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम में शामिल सदस्यों को धन्यवाद दिया तथा कहा कि गरीबों की सेवा के लिए जिस एवं सभी संभव सहायता के लिए प्रयासरत रहेंगे।
इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सम्मान समारोह की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर उर्फ़ टिंकू सिंह ने किया, जबकि संचालन शिक्षक, कवि मुकुंद मुरारी राम ने किया।
सीमा पर सुरक्षा के साथ एसएसबी की टीम पीड़ित मानवता के साथ सहयोग करेगी। सबोधित करते हुए 44 वी वाहिनी के सेनानायक बलवंत सिंह ने कहा कि नरकटियागंज रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम नरकटियागंज समेत रामनगर लौरिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक आपदा के समय पीड़ितों के साथ कदम से कदम मिलाकर चला है तथा लोगों की कल्याण के लिए मदद भी किया है। अब सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी के जवान भी रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ हम कदम हैं।
पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए, रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी कर्मठ कर्मयोगी के कार्य प्रशंसनीय हैं। उपर्युक्त विचार जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ जगमोहन कुमार ने व्यक्त किया। उधर
नरकटियागंज के सचिव डॉ आफताब आलम और कोषाध्यक्ष विकास कुमार अधिवक्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
समाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार सम्मानित किये गए
सम्मान समारोह के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी ने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकारों को मोमेंटो, अंग वस्त्र तथा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ एके सिंह, शंकर शरण सिंह, वर्मा प्रसाद, डॉ सामरीन तबरेज, इमरान खान, नजरुल हसन, मुकुंद मुरारी राम, अवध किशोर सिन्हा, इफ्तेखार अहमद, सुनील वर्मा, गुलरेज अख्तर को सम्मानित किया, पत्रकारों में अवधेश कुमार शर्मा, प्रभात मिश्र, सतीश पांडेय, सुधीर तिवारी, गुलाम साबिर एवं फजलुर रहमान को अंगवस्त्र व कलम से सम्मानित किया गया। पत्रकार अवधेश कुमार शर्मा व मंजय लाल सत्यम ने निजी कोष से पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी ने राष्ट्रीय गीत व गान प्रस्तुत करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ मुसर्रत बेगम, डॉ दरखशां नाहीद, लौरिया प्रमुख शम्भू तिवारी, सुरेश जायसवाल, मुखिया राहुल, डॉ खालिद अख्तर, डॉ काजिम, भोट चतुर्वेदी, मीना श्रीवास्तव रूमा देव, रवि मजूमदार, गोल्डी सिंह, सरदार अतर सिंह, रविकेश गौरव, खालिद रजा, ई असीम राजा ने सदस्यता ग्रहण किया उन्हे सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया। जिसकी घोषणा मंच से अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता बलविंदर सिंह और संचालन मुकुंद मुरारी राम ने किया।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply