Mon. Sep 16th, 2024

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष परियोजना से संबद्ध सभी सेविका-सहायिका केंद्रीय संयुक्त ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। बिहार राज आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति बिहार पटना उपर्युक्त हड़ताल के समर्थन में एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। जिसके आलोक में सभी सेविक-सहायिका परियोजना के समर्थन में कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। तदुपरांत  सीडीपीओ को अपनी पांच सूत्री मांग पत्र सौंप दिया।

प्रधानमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र में मुख्यतः सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की बात है। आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता है तब तक  सेविका को 25000 सहायिका को 18000 रुपया प्रतिमाह भुगतान, कार्य विस्तार देखते हुए कार्य 8 घंटा निर्धारित करने, ग्रेजुएट ऐप स्वास्थ्य बीमा जीवन बीमा का लाभ देने, सेवा निवृत्ति उपरांत एक मुस्त 10 लाख रुपया देने तथा मासिक पेंशन 12000 रुपए निर्धारित करने की मांग है। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने सभी सेविका और सहायिका से कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव होने वाला हैं। आईसीडीएस के सभी कर्मी तैयार रहे, केंद्र सरकार जैसा व्यवहार हम लोगों के साथ करेगी, वैसा ही व्यवहार हमलोग भी उनके साथ करेंगे। हमे एकता बनाकर रखना है, यूनियन को मजबूत बनाये रखना है। आने वाला भविष्य हम लोगों का है, लड़ेंगे जीतेंगे धरना को सम्बोधित करने वालों में संध्या देवी, सत्या देवी, शिखा कुमारी, अंकिता कुमारी, दुर्गावती देवी, विद्यापति देवी, गायत्री देवी, रीना देवी, अंजना कुमारी, मायापति देवी, मोनिका देवी, आभा देवी, रिचा शर्मा, दीपा गुप्ता, सरोज देवी, रूमा देवी, सुमन कुमारी, शबनम खातून, नरगिस परवीन, शाबरा खातून, शर्मिला देवी, खुशी देवी, पिंकी कुमारी, रंजू देवी, प्रतिमा देवी, शकुंतला देवी, शतरूपा देवी मुख्य हैं। धरना स्थल पर परियोजना की अधिकांश सेविका-सहायिका अभिभावक उपस्थित रहे। उपर्युक्त जानकारी अजय वर्मा जिला संगठन प्रभारी आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन पश्चिम चम्पारण ने मीडिया को दी।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply