Mon. Sep 16th, 2024
महात्मा गांधी के वृंदावन आश्रम से
राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ, अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच ने किया
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के प्रसिद्ध वृन्दावन आश्रम स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष ईवीएम हटाओ, लोकतन्त्र बचाओ… भाजपा हटाओ, देश बचाओ.…. कार्यक्रम का आगाज़ अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में किया।महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण के वृन्दावन आश्रम चनपटिया में अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच के तत्वावधान में 18 फरवरी, 2024 को मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा ने राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजू रामधन चौथमल (महाराष्ट्र) यूपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रताप राव, प्रदेश सचिव अमरेश कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकुमार दास तथा अरविंद सिंह, बच्चा सिंह, हरिशंकर प्रसाद, परमेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। ईवीएम हटाओ, लोकतन्त्र बचाओ… भाजपा हटाओ, देश बचाओ.…अभियान के
 अवसर पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर लिखी गयी पुस्तक ‘भारत जोड़ो यात्रा उम्मीदों की बौछार शुभेच्छाओं का दौर’ का विमोचन भी किया गया। पुस्तक के लेखक राजू रामधन चौथमल मंच के राष्ट्रीय सचिव भी उपस्थित रहे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार शर्मा ने केन्द्र की वर्तमान जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने की अपील भी किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आये राजू रामधन चौथमल तथा यूपी से पधारे गौरीशंकर पांडेय को ‘ईवीएम हटाओ, लोकतंत्र बचाओ
भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ अभियान अपने प्रदेश में संचालित करने के लिए प्रतीक चिन्ह कांग्रेस ध्वज भेंट किया। श्री शर्मा ने आमजन की मांग पर वृंदावन आश्रम में पूज्य बापू के पूर्व में संचालित ध्वस्त कुटीर उद्योगों को पुनः नये सिरे से संचालित कराने के लिए प्रयास करने का वचन दिया।
मंच के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ तिवारी ने गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा को आवश्यक बताया। इस कार्यक्रम में पण्डित राजकुमार शुक्ल के परनाती अरुण राय व अनेक स्वतंत्रता सेनानी परिवारों व गांधीवादियों को मंच की ओर से सम्मानित किया गया। उपर्युक्त जानकारी नागेन्द्र नाथ तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार विकास मंच, बिहार ने मीडिया को दी।
Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply