Wed. Feb 5th, 2025

विद्यालय की किशोरी से टकरा जाना पिटाई का कारण बना 

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल (प्रखण्ड) अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित के राजकीय मध्य विद्यालय कटघरवा में कतिपय तत्वों ने घुसकर दो बच्चों की पिटाई किया। विद्यालय में घुसकर बुधवार के दोपहर उपर्युक्त घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर शिकारपुर थाना पुलिस पुलिस पहुंची व दो युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में मोहम्मदपुर गांव निवासी मो जमील व मो करीम नामक दो युवक बताए गए हैं। घायल विद्यार्थियों में आठवी कक्षा के शमशाद व रितु कुमार बताए गए हैं। शिकारपुर थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव के अनुसार स्कूल मे घुसकर दोनो बच्चो की पिटाई की गई है। मारपीट में शामिल दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं जबकि अन्य युवक भागने में सफल रहे हैं। बताया गया है कि मध्यांतर में खेलने के दौरान दोनो किशोर एक किशोरी से टकरा गए। जिसको लेकर मोहम्मदपुर से कतिपय युवक स्कूल में आये और दोनो बच्चो को वर्ग कक्ष से खींचकर पीटा। बीच बचाव पर प्रधानाध्यापक राजन कुमार के साथ भी दुर्व्यहार भी किया। पुलिस मामला में अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply