Tue. Jul 1st, 2025

 

अमेठी: अमेठी केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व वरिष्ठ नेताओं ने यूपी में व्याप्त जंगल राज को लेकर विशेष बैठक किया। बैठक में बताया गया है कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ प्रतिदिन अपराध को अंजाम दे रहे हैं। वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वालों अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। हालात कितने बदत्तर हो गये हैं, इसकी सिर्फ दो बानगी देखिए। एक प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 02 नवम्बर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया एवं दुष्कर्म किया।

दिनांक 03 नवम्बर 2023 को ही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इसपर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी गई। दिनांक 05 नवम्बर 2023 को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई। 08 नवम्बर 2023 को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा ने उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया। ऐसे में प्रश्न यह उठता है कि आरोपियो की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे? क्या 5 राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपियों को बचा रही थी? अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपित पकडे भी नहीं जाते।

संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है, और दुर्भाग्य यह है की ये घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है।

दूसरी घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की है, जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। ये बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और कमशः उन पर ईनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। यह मुठभेड़ व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष से प्रेरित है और योगी सरकार का एक जाति विशेष विरोधी चेहरे को उजागर करती है। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है। उपर्युक्त प्रकरण पर कल दिनांक 10 जनवरी 2024 बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पदाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, अनील सिंह, रामबरन कश्यप, सर्वेश सिंह, मनोज कश्यप, अरविन्द चतुर्वेदी व शत्रुघ्न सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love

By Awadhesh Sharma

न्यूज एन व्यूज फॉर नेशन

Leave a Reply